फिरोज़ाबाद: सुहाग नगर में शांति भंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी
थाना दक्षिण पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गुरूवार शाम 5 बजे करीब गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार द्वारा सुनील पुत्र अशर्फीलाल निवासी माता मंदिर के पास, सुहाग नगर तथा दुर्गेश यादव पुत्र वेदराम निवासी सेक्टर नंबर-2, सुहाग नगर को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया गया।