आज दिनांक 06.06.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में रावतपुर तिराहा पर सुगम यातायात योजना (RTC) के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। टीआई मोबीन खान एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा ऑटो चालकों, वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों, एम्बुलेंस को प्राथमिकता देने, नो पार्किंग/नो हॉर्न जोन तथा राहगीर योजना के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व तीन सवारी चल रहे वाहन चालकों को रोककर समझाया गया तथा रोडवेज बस स्टैंड पर बस चालकों को भी आवश्यक जानकारी दी गई।
@Uppolice
@kanpurtraffic
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026