कटिहार: भगवान चौक के पास स्कूटी से 2 किलो 500 ग्राम चाँदी बरामद, SDPO ने की प्रेस वार्ता
पुलिस ने भगवान चौक के समीप वाहन जाँच के दौरान स्कूटी के डिक्की से 2 किलो 500 ग्राम चाँदी बरामद किया हैं । SDPO अभिजीत कुमार सिंह ने टाउन थाना में शाम पाँच बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने बरामद चाँदी को जप्त कर लिया गया हैं और इस मामले में कर आयुक्त को जीएसटी की जाँच के लिए लिख पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दी हैं ।