कटिहार: केलाबाड़ी गांव में सड़क किनारे खड़े किशोर को बाइक सवार ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत
गुरुवार की दोपहर 2 बजे 16 वर्षीय किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत सड़क हादसे के कारण हुई थी। घटना के बारे में मृतक साहुल कुमार के परिजन ने बताया कि मृतक अपने एक साथी सरवन कुमार के साथ साइकिल से सरदाही चौक से वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उन्हें एक और दोस्त मिल गया।