कटिहार: गामी टोला चोरी कांड का नगर थाना पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित चार गिरफ्तार
गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे नगर थाना पुलिस के द्वारा एक महिला और तीन पुरुष को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि गामी टोला निवासी शुभम जायसवाल के यहां चोरी हुई थी और उनके द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से तहकीकात की गई।