कटिहार: भोरा बाड़ी में 24 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
गुरुवार के दोपहर 2:30 बजे एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यमुना कुमार के रूप में हुआ है। जो देसी शराब का चोरी छिपे कारोबार करता था। उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।