धमदाहा: शादी की नीयत से युवती के अपहरण का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र से एक युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की तत्परता और सजगता के कारण अपहरण का प्रयास विफल हो गया। स्थानीय लोगों ने युवती और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।