पूरनपुर: घुघचाई क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी चार घंटे में गिरफ्तार
पूरनपुर। घुघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात बर्षीय बालिका गुरुवार शाम लगभग 6 बजे दरवाजे पर खेल रही थी। तभी ज्ञानपुर महोलिया निवासी गुरफाम उर्फ गुलफान पुत्र नूर मोहम्मद बच्ची के पास पहुंचा और दुकान से चीज दिलाने के बाहने अपने साथ गांव के विधालय में लेजाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका रोती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी माँ को दी।