उज्जैन ग्रामीण: बोरखेड़ा भल्ला सोसाइटी में बारदाना संकट से किसानों का गुस्सा फूटा, चक्काजाम किया, SDM ने समझाया
जिले में बुधवार को गेहूं खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी से नाराज किसानों ने नागदा-उन्हेल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और उज्जैन से नागदा व इंदौर जाने वाले वाहन फंस गए। हालांकि एसडीएम की समझाइश के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।