गांव नारायणा स्थित कृष्ण सुदामा मंदिर पर फाग और ध्वज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों से बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह आयोजन सोमवार को दोपहर 1 बजे आयोजित हुआ। नारायणा धाम समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष होली के पूर्व फाग एवं ध्वज उत्सव का आयोजन किया जाता है।