सिंघेश्वर: सिंहेश्वर मंदिर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, अब बनेगा फूड कोर्ट और मार्केट कॉम्प्लेक्स
सिंहेश्वर मंदिर परिसर में आज अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। यह कार्रवाई पर्यटन विभाग की विकास योजना के तहत की गई है, जहां फूड कोर्ट, धर्मशाला और मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।