समस्तीपुर: केंद्र सरकार के वादा खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड से निकाला ट्रेक्टर मार्च
शुक्रवार को किसानों ने समस्तीपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान से विशाल ट्रेक्टर मार्च निकाला। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी दर्जा देने, गरीबों के खाद्य सुरक्षा की गारंटी करने, किसानों का कर्ज माफ करने, बिजली एवं श्रम संशोधन बिल वापस लेने, बाजार समिति को पुनः चालू करने, भूमि सुधार कानून लागू करने, किसानों के हत्यारा भाजपा मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने, शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा आदि मांगो को लेकर निकाला ट्रैक्टर मार्च |