चांपा: नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर की चांपा पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर आनाचार करने वाले आरोपी युवक अविनाश उर्फ शुभम तंबोली को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी अविनाश उर्फ शुभम तंबोली के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई।