गुन्नौर: गांव इशाकपुर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया, दो सगी बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इशाकपुर निवासी योगेश कुमार परिवार के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। उनकी दो बेटी दीक्षा और निधि घर पर थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दीक्षा और निधि गैस का पर खाना बना रही थी।तभी अचानक से गैस लीक होने पर गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। और तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से दीक्षा और निधि गंभीर रूप से झुलस गई।