मेहदावल: मेहदावल में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने सुनी बिजली संबंधी समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
संतकबीरनगर। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने तहसील क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एकला शुक्ल गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को