तोपचांची: खुरडीह गांव में कड़ाके ठंड को देखते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण
तोपचांची प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अति सुदूर ग्रामीण क्षेत्र नेरो पंचायत के खुरडीह गांव में रविवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुएआजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कमल का वितरण किया ।वही ग्रामीणों से विधवा पेंशन ,वृद्धा पेंशन ,अबुआ आवास वअन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। समस्याओं का निष्पादन करने का भरोसा भी दिया।