हनुमानगढ़ में राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को एसपी नरेन्द्र सिंह मीना की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में विशेष संपर्क सभा हुई। सभा में सुरक्षा सखियों और बालिकाओं से सीधा संवाद कर महिला सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।