सैदपुर: पुलिस ने रामपुर बुद्धसेन तिराहे से 11 गोवंशों को बेरहमी से पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे तस्कर को दबोचा
सादात पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 11 गोवंशों को बरामद करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव और उनकी पुलिस टीम द्वारा बीती देर रात रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर की जा रही चेकिंग के दौरान, पुलिस ने एक पिकअप वैन में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाये जा रहे 11 गोवंशों के अलावा एक तस्कर को दबोच लिया।