बरेली: थाना क्षेत्र अलीगंज के अलीगंज अड्डे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
अलीगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज अड्डे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसरार पुत्र मकसूद खान निवासी फूटा दरवाजा थाना आंवला अलीगंज से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान अलीगंज अड्डे पर तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।