लातेहार: आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद सहित 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
सदर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 16 अप्रैल की रात्रि करीब 9 बजे की है। शनिवार को पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी थाना प्रभारी ने शनिवार की शाम चार बजे दी।