जमालपुर: 6 माह से एरियर भुगतान न होने पर जमालपुर कॉलेज कर्मियों में रोष, विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप
जमालपुर कॉलेज, जमालपुर के कर्मचारियों को पिछले छह महीने से सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर कॉलेज कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए। कॉलेज कर्मचारी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सं