बंजरिया: सरकार के रोक के बावजूद बंजरिया थाना क्षेत्र के पँचरुखा पूर्वी पंचायत के अजगरवा में सिकरहना नदी किनारे अवैध बालू खनन जारी
राज्य सरकार के रोक के वावजूद बंजरिया के पँचरुखा पूर्वी पंचायत के अजगरवा में सिकरहना नदी किनारे अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। पब्लिक एप्प की टीम जब अजगरवा पहुंची तो नदी किनारे जेसीबी से बालू खनन कर ट्रेक्टर पर लोडिंग किया जा रहा था। आस पास के लोगो ने बताया कि बालू का खनन कर बंजरिया व सदर प्रखंड के साथ शहरी क्षेत्र में महंगे दाम पर बिक्री की जा रही है।