आज दिनांक 26/06/2026 को मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में जुलूस वर्तमान में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है। श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन, श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थानों, पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया। शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रभावी निगरानी एवं सतर्कता सुनिश्चित की जा रही है।
@Uppolice