काराकाट: लोरीबांध में साप्ताहिक भागवत ज्ञान महायज्ञ शुरू, प्रवचनकर्ता ने कहा- यज्ञ समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करता है
काराकाट प्रखंड के लोरीबांध गांव में आज रविवार की दोहपर 3 बजे घरवासडीह मठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री नारायणाचार्य स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में साप्ताहिक भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।