पथरगामा: पथरगामा होपनाटोला में कुडमि समाज ने पारंपरिक रीति रिवाज से मनाया दासाय परब
पिपरा पंचायत अंतर्गत हुपनाटोला गांव में कुडमि समुदाय ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ दासाय परब मनाया। आदिवासी कुडमि समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि दासाय परब कुडमि समुदाय के बारह मासे तेरह परब में से एक परब है यह पर्व झारखंड बंगाल और ओडिशा के छोटा नागपुर पठार क्षेत्र में रहने वाले कुडमि समाज के लोग मानते हैं