कन्नौज: कुसुमखोर नदी के पास 16 वर्षीय युवक को सर्प ने काटा, युवक का जिला अस्पताल में कराया गया उपचार
कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर नदी के पास 16 वर्षीय चमन खा नामक युवक के सर्प के काटने का मामला आया सामने, युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन कन्नौज के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर पंकज के द्वारा युवक का उपचार किया गया, उपचार के दौरान युवक के परिजन ने बताया कि युवक नदी के पास टहल रहा था तभी उसके पैर में सर्प ने काट लिया।।