बहराइच: पचपेड़वा इलाके में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़वा इलाके में ईंट भट्टे की दीवाल गिरने से दबकर 3 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां 1 की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। रविवार को परिजनों ने जानकारी देते हो बताया की ईंट भट्टे की दीवाल गिरने से दब कर 3 लोग घायल हुए थे।