सरदारशहर: गौशाला की बीड़ में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
चूरू जिले के सरदारशहर में गिड़गिच्या रोड स्थित गौशाला की बीड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास निवासी फारूक पुत्र रफीक तेली के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था और दो दिन से लापता था।