नवाबगंज: बाराबंकी में कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी ने किया औचक निरीक्षण
बाराबंकी में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे थाना देवा और थाना जहांगीराबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिकेट और रात्रि गश्त की ड्यूटी का निरीक्षण किया, साथ ही थाना कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लेकर अभिलेखों के रखरखाव के लिए निर्देश दिए।