बीकानेर: रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैक्टर चालक पर हुआ हमला, पीबीएम में भर्ती
बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घड़सीसर निवासी अल्फाक बुधवार शाम ट्रैक्टर लेकर सुदर्शना नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान इंडस्ट्रियल एरिया गली नंबर पांच में