जोकीहाट: हड़वा चौक स्थित एक जलसे में विधायक ने कहा, बिना शिक्षा के देश और समाज का विकास नहीं हो सकता
Jokihat, Araria | Feb 10, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हड़वा चौक स्थित मदरसा मिफ्ताहुल उलूम परिसर में आयोजित एक दिवसीय जलसे में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम शामिल हुए। विधायक ने कहा कि मदरसा में बच्चों को अच्छी तालिम दी जाती है। कोई भी समाज, कोई भी धर्म बिना शिक्षा के आगे नहीं बढ़ सकता है। विधायक ने कहा कि शिक्षा का अलख जगाने वाले लोग महान होते हैं।