धमतरी: कोलियारी में 50 घरों को तोड़ने का मिला नोटिस, कांग्रेसियों ने गांव का जायजा लेकर पीड़ितों से की बातचीत
धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोलियारी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक नोटिस के बाद क्षेत्र में सियासी सरगर्मी पूरी तरह तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके आशियाने को उजड़ने से बचाने के लिए कांग्रेस संगठन पूरी तरह से मैदान में उतर आया है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व ।