सावर: सावर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करों पर किया बड़ा प्रहार, 8.60 लाख की स्मैक व 1.31 लाख नगदी के साथ महिला गिरफ्तार
Sawar, Ajmer | Jul 21, 2026 सावर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ विशेष अभियान में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 8 लाख 60 हजार रुपए मूल्य की 42.95 ग्राम अवैध स्मैक,बिक्री की 1,31,450 रुपए की नगदी व इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया है।थानाधिकारी बनवारी लाल ने मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे जानकारी दी।महिला से मादक पदार्थ नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी।