गया टाउन सीडी ब्लॉक: परमाना जमीन पर भू-माफियाओं की है नजर, महादलित परिवारों ने डीएम से लगाई गुहार
बोधगया अंचल के जानीबीघा मौजा में वर्ष 1987-88 में करीब 100 महादलित परिवारों को सरकार द्वारा परमाना भूमि आवंटित की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि परमाना सत्यापन के लिए आवश्यक रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई परिवार मालगुजारी रसीद नहीं कटवा पा रहे हैं। इसी बीच पिछले कुछ महीनों से भू-माफियाओं द्वारा निजी अमीन के माध्यम से जमीन की मापी कराई जा रही है