तारानगर: नगरपालिका तारानगर परिसर में पट्टा वितरण कार्यक्रम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़ ने किए पट्टे वितरित
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने गुरुवार को तारानगर नगरपालिका परिसर में आयोजित पट्टा वितरण कार्यक्रम में पट्टा धारकों को 67 पट्टे वितरित किये एवं कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के लिए नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। कहा आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।