जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस का 24 घंटे में बड़ा एक्शन, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत 10 गिरफ्तार, दो अपहृत सकुशल बरामद
जहानाबाद पुलिस ने पिछले 24 घंटे में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हत्या के प्रयास के एक आरोपी, तीन शराब तस्करों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। अभियान में दो अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस ने शराब की दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त कर 30 लीटर देसी शराब और 60 किलोग्राम महुआ जब्त किया।