भोगांव: रूई एलाऊ मार्ग स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य कर रहे युवक को बिच्छू ने काटा, सीएचसी में भर्ती
थाना भोगांव के रूई एलाऊ मार्ग स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य कर रहे विनोद कुमार पुत्र बाल किशन निवासी बैनयी आमल खेड़ा के पास आगरा को ईंटें उठाते समय बिच्छू ने हाथ में काट लिया। पीड़ा होने पर वह सीएचसी भोगांव पहुंचा। जहां चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया।