हसनपुर: आदमपुर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, सास-पति समेत 7 लोगों पर केस, पीड़िता को कमरे में बंद कर पीटा
आदमपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता शीशपाल सिंह ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शीशपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मोनिका की शादी कोटा पांडली गांव के भागमल के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। इसमें बाइक और नकद राशि भी शामिल थी।