जहानाबाद: जिले के विभिन्न स्थानों पर मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जहानाबाद जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने हेतु। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर विकास मित्रों द्वारा अनुसूचित जातियों के परिवारों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।