बुढ़नपुर: संतान न होने पर विवाद के चलते पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुवापार गांव मे बीती रात रिश्ते को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है शादी के 14साल बाद संतान न होने के कारण अक्सर होने वाले विवाद के चलते एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई मायके के तहरीर पर पुलिस ने आज शनिवार को एक बजे तीन लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है