सरधना: बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत और दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला सर्किल क्षेत्र के गांव रोहटा में
सरधना सर्किल क्षेत्र के रोहटा गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। रुचिन पुत्र सुभाष ने बताया कि बुधवार की दोपहर में अचानक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने पर जोरदार धमाका हुआ।