बाड़मेर: बाड़मेर में 6 दिनों से लापता युवक का शव मिला जिला अस्पताल के मोर्चरी में, ट्रेन से कटने से हुई थी मौत
Barmer, Barmer | Mar 10, 2024 बाड़मेर में 6 दिनों से लापता युवक का शव रविवार को परिजनों को बाड़मेर जिला अस्पताल के मोर्चरी में मिला है। परिजन बीते 6 दिनों से युवक की तलाश कर रहे थे। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो हेड कांस्टेबल ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल पर कार्यवाही करते हुए उसे किया लाइन हाजिर।