बाड़मेर: शहर के सुजश्वेर धाम मंदिर शरणार्थी कैंप मोहल्ले में टेम्पो ड्राइवर ने लाइट के पोल को मारी टक्कर, बिजली का पोल गिरा
Barmer, Barmer | Mar 10, 2024 बाड़मेर शहर के सुजश्वेर धाम मंदिर शरणार्थी कैंप मोहल्ले में शनिवार को टेम्पो ड्राइवर ने लाइट के पोल को टक्कर मार दिया। इससे पोल गिर गया। ड्राइवर मौके से भाग गया। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था वरना करंट या खंभा गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।