बाड़मेर: बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने देव दर्शन यात्रा के तहत निम्बड़ी माता के किए दर्शन
Barmer, Barmer | Mar 9, 2024 बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी केंद्र कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने देव दर्शन यात्रा के तहत बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के निम्बडी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि कैलाश चौधरी के साथ उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी के सदस्य और क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत और सत्कार किया।