बाड़मेर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन
Barmer, Barmer | Mar 9, 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भगवान महावीर टाउन हॉल में शनिवार को जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाड़मेर ज़िले के अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और प्रतिभावान बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।