#झांसी में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो करोड़ का माल बरामद
झांसी में पुलिस ने नकली गोल्ड फ्लैक और विल्स सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से 7200 पैकेट सिगरेट, 96 बोरे तंबाकू, 6.80 लाख पैकेजिंग सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। पुलिस ने उन्नाव निवासी फैक्ट्री मालिक श्रीनिवास मिश्रा (63) को गिरफ्तार किया। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपी झांसी समेत आसपास के जिलों में नकली सिगरेट सप्लाई करता था। फैक्ट्री को सील कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
#Jhansi #JhansiNews #JhansiPolice #FakeCigarettes #CrimeNews #UPPolice #JhansiCity
India | Oct 19, 2026