प्रतापगढ़: पीपलखूंट में अंबेडकर चौराहे पर कचरे में लगी आग, लपटें 11 केवी डीपी तक पहुंची
पीपलखूंट कस्बे के अंबेडकर चौराहा स्थित खाली पड़े प्लॉट में दोपहर अज्ञात कारणों से कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में लगी 11 केवी डीपी तक पहुंच गई, जिससे बिजली केबल जल गई। आग लगते ही आसपास के रहवासी घबरा गए। लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते आग नहीं