थानेसर: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय: 2 मंदिरों में ताले तोड़कर चोरी, हजारों रुपए उड़ाए
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्तिथ 2 मंदिरों को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया है। दोनों मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर के दान पत्र का ताला तोड़कर चोरों ने कई हजार रुपए की दानराशि चोरी की है। आपको बता दे की पांडेश्वर महादेव मंदिर के समीप सिक्योरिटी गार्ड की चौकी है। जो बंद पड़ी हुई है। और बताया गया है कि इसमे कोई गार्ड नही है।