पातेपुर: पातेपुर नगर पंचायत प्रशासन ने चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान, कई दुकानदारों से वसूला जुर्माना।
पातेपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीप शिखा के निर्देश पर बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान छापेमारी दल ने कई दुकानों से प्लास्टिक थैला को जब्त किया जेई दीनबंधु कुमार ने बुधवार की शाम 7 बजे के करीब बताया कि प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ अभियान में छापेमारी के दौरान 4 किलोग्राम पन्नी जब्त किया गया है। आगे भी जारी।