नबीनगर: सूर्यपुरा में दहेज की बलि चढ़ी नीलम? संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पति बच्चे को लेकर फरार
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में बुधवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका नीलम देवी (25) का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसे टंडवा थाना पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता विनोद चौहान, निवासी खडिहा गांव, जपला थाना (पलामू,